पति-पत्नी के बीच कहासुनी में पति ने पत्नी को मारा चांटा…पत्नी ने गुस्से में पति के प्राइवेट पार्ट काट डाला…
लोहरदगा।झारखण्ड के लोहरदगा में पत्नी ने गुस्से में पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। सदर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव में रविवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। घरेलू विवाद के बीच पति-पत्नी के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात मारपीट तक जा पहुंची। बताया जाता है कि पलटू उरांव के पुत्र बिहार उरांव ने गुस्से में अपनी पत्नी को चांटा जड़ दिया। इससे गुस्साई पत्नी ने आवेश में आकर धारदार हथियार से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई।गंभीर रूप से घायल बिहार उरांव को परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक बताते हुए कहा कि अधिक खून बह जाने से मरीज की हालत गंभीर बनी हुई है। जरूरत पड़ने पर उसे राँची रेफर किया जा सकता है।गांव में इस घटना की चर्चा जोर-शोर से हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। लेकिन इस बार मामला इतना बढ़ जाएगा, इसकी किसी ने कल्पना भी नहीं थी।

