प्रेम-प्रसंग में बवाल…लड़की राँची के चुटिया से बरामद,प्रेमी गिरफ्तार…दबंगों ने प्रेमी के पिता का किया अपहरण… हत्या की आशंका..तीन गिरफ्तार..
राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में चुटिया पुलिस ने छापेमारी कर एक नाबालिग लड़की को बरामद किया है।साथ ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।दोनों को बिहार के खगड़िया पुलिस को गुरुवार को सौंप दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात बिहार के खगड़िया एसपी ने राँची एसपी को मामले की जानकारी दी कि एक नाबालिग लड़की को एक युवक अपहरण कर राँची ले गया है।जिसका लोकेशन राँची के चुटिया इलाके में है।उसके बाद एसपी के निर्देश पर चुटिया थानेदार सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकान्त ने छापेमारी कर चुटिया से लड़की को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।इसी बीच सुबह बिहार के खगड़िया पुलिस चुटिया पहुँची।उसके बाद वरीय अधिकारी के निर्देश पर दोनों को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।
बरामद लड़की,गिरफ्तार युवक को चुटिया थाना से लेकर जाती खगड़िया पुलिस
दरअसल,खगड़िया के अलौली बहादुरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव की एक महिला ने डीह मछड़ा गांव के युवक पर घर से गहने एवं लाखों रुपये की चोरी एवं स्कूल से लौट रही नाबाालिग बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया है। यह घटना गत 11 फरवरी की बतायी जा रही है। आवेदिका ने थाने में आवेदन देकर कहा कि मछड़ा गांव के अनिरुद्ध कुमार ने घर मे घुसकर लड़की की शादी के लिए रखे चार लाख के गहने समेत ढ़ाई लाख से अधिक रुपये नकदी का बैग लेकर घर से निकल रहा था। इसके बाद उन्होंने अपने पति के साथ पीछा करते युवक के घर पहुंचा तो उसके परिजन सभी लोहे का रड से मारपीट करने पर उतारू हो गए और उनलोगों को भगा दिया। घर पहुंचने पर पता चला कि उसकी बेटी का स्कूल से लौटने के दौरान उसने अपहरण भी कर लिया।हालांकि बाद में पता चला कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।लड़की की शादी का बात कहीं और चल रहा था।इसी बीच दोनों भागकर शादी कर लिया।
इधर लड़की ने बतायी की वो अनिरुद्ध के साथ ही रहेगी।उसने अनिरुद्ध से शादी कर ली है।अनिरुद्ध उसका पति है।जब पूछा गया कि उसकी उम्र 17 साल कुछ महीने हैं।अभी कानून के हिसाब से वो शादी नहीं कर सकती है तो उसने बतायी की उसका उम्र 18 से ज्यादा है।लड़की ने बताई की उसका अपहरण नहीं हुआ बल्कि दोनो अपनी मर्जी से भागे हैं।वहीं खगड़िया से आए बहादुरपुर ओपी प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि लड़के के उपर अपहरण का मामला दर्ज हुआ है।लड़का को गिरफ्तार कर लिया है।लड़की को बरामद भी कर लिया गया।दोनों को खगड़िया लेकर जा रहे हैं।आगे की कार्रवाई जारी है।प्रभारी ने बताया की दोनों के भागने से दो जातियों में तनाव हो गया था।लेकिन पुलिस की कार्रवाई से मामला शांत है।युवक के पिता का भी खोजबीन जारी है।
“खगड़िया पुलिस की सूचना पर चुटिया से चुटिया थानेदार और उनकी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद किया गया।लड़की के अपहरण के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है।दोनों को खगड़िया पुलिस को सौंप दिया है।आगे की कार्रवाई खगड़िया पुलिस कर रही है।”–राज कुमार मेहता,सिटी एसपी राँची।
प्रेम प्रसंग में बवाल,दो जाति के बीच तनाव, प्रेमी के पिता का अपहरण….जानिए क्या है पूरी घटना…
बताया जाता है कि नाबालिग लड़की (करीब 18 साल) और लड़का दोनो अलग अलग जाति का है।दोनों अलग बगल गांव के है।दोनों में कुछ महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।इसी बीच लड़का लड़की बीते 11 फरवरी को घर से भाग गया।दोनों ने मंदिर में शादी रचा ली।लड़की को लेकर भागने के बाद लड़की के परिवार के लोगों को नागवार गुजरा।क्योंकि लड़की के परिवार इलाके में दबंग किस्म के हैं और परिवार के लोग पूर्व मुखिया भी हैं।लड़की को लेकर भागने में बाद लड़की के परिजनों ने आरोपी लड़का के गांव में धावा बोल दिया।लड़के पक्ष के जाति को टारगेट कर बवाल मचाया।सूत्रों के अनुसार लड़की के परिजनों के द्वारा गोलीबारी भी की गई।घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।लेकिन एक जाति वर्ग के लोग डर से गांव से भाग गए।लड़की के परिजनों ने प्रेमी के पिता का अपहरण भी कर लिया।जिसका आजतक पता नहीं चला है।परिजनों ने आशंका जताया जा रहा है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।हालांकि पुलिस ने सूचना मिलने के बाद गांव पहुँचे लेकिन तबतक दबंगों की टीम भाग निकला था।वहीं पुलिस ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है।वहीं गांव से भागे लोगों को किसी तरह समझाकर फिर से गांव लाया है।
प्रेमी के पिता के अपहरण मामले में तीन गिरफ्तार
इधर खगड़िया पुलिस ने प्रेमी के पिता के अपहरण मामले में खगड़िया के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के मछड़ा गांव निवासी पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंकर यादव के पुत्र दिनेश यादव,स्व.देवनाथ यादव के पुत्र भोला यादव, धर्मदेव यादव के पुत्र मिथलेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि बीते 15 फरवरी 2025 को पूर्व मुखिया प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध एससी/एसटी मामले में कांड संख्या 73/25 दर्ज किया गया था।दिनेश यादव सहित तीनों लोगों को गिरफ्तार किया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मछड़ा गांव निवासी सिकेंद्र राम की पत्नी फूलों देवी ने बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर कहा कि बीते 11 फरवरी 2025 की रात हथियार से लेस 30-35 की संख्या में लोगों ने घर में घुसकर जाति सूचक शब्द गाली गलौज करते हुए उसके परिवार और गांव के लोगों से मारपीट शुरू कर दी। कहा कि उसके बाद दिनेश यादव, दिलीप यादव, शंकर यादव ने घर में रखे समान व जेवरात लूट लिया।पति सिकेंद्र राम का अपहरण कर लिया।उन्होंने आशंका व्यक्त किया कि उनके पति की हत्या कर दिया गया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।अपहृत व्यक्ति तलाशी के साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।