आईजी जांच में खुलासा:भू-माफिया के इशारे पर दर्ज कराई थी फर्जी गैंगरेप का केस, 50 हजार एडवांस लेकर बेड़ाे थाना में दी थी आवेदन,जांच किए बगैर तत्कालीन थानेदार ने दर्ज किए थे केस…
–3 सितंबर काे दर्ज कराई थी नामजद प्राथमिकी, कांड का खुलासा हाेते ही युवती समेत 5 गिरफ्तार
–जांच किए बगैर बेड़ाे के तत्कालिन थानेदार दर्ज किए थे केस,आईजी की जांच में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा
राँची।जिले के बेड़ाे थाने में भू-माफिया साबिर खान के इशारे पर एक युवती ने 3 सितंबर काे 5 युवकाें के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी केस की थी। फर्जी केस कराए जाने का खुलासा हाेते ही पुलिस ने शनिवार काे मुख्य साजिशकर्ता भू-माफिया साबिर खान के अलावा केस दर्ज राने वाले युवती नसीहा खातून समेत 5 आराेपी काे जेल भेज दी है। साबिर खान व नसीहा के अलावा नसीम अहमद, विक्की खान और इम्तेयाज आलम काे भी इस कांड में लिप्त पाया गया है। जिसके बाद सभी काे जेल भेजा गया। जेल जाने से पहले पुलिस पूछताछ में आराेपी नसीहा ने कहा है कि बेड़ाे के बालसाेकरा गांव में रहने वाले भू-माफिया साबिर के इशारे पर उसके रिश्ते में जीजा लगने वाला नसीम अहमद ने फर्जी केस कराने के लिए कहा था। इसके लिए 50 हजार उसे एडवांस भी दिए गए थे। बाकि का पैसा कुछ दिनाें बाद दिए जाने की बात कही गई थी। तय प्लानिंग के अनुसार वह बेड़ाे थाने में तत्कालिन थानेदार देव प्रताप प्रधान के समक्ष लिखित शिकायत की। तत्कालिन थानेदार ने भी तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी और एक आराेपी काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फर्जी केस कराए जाने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित परिजन तत्कालिन एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी। हालांकि तत्कालिन एसएसपी ने ध्यान नहीं दिया ताे सभी राँची के आईजी मनाेज काैशिक के पास पहुंचे। आईजी ने पूरी बाते सुनी और साक्ष्य देखा। इसके बाद जांच के आदेश दिए ताे पूरे फर्जीकांड का खुलासा हुआ।
बेड़ाे थानेदार की भूमिका संदिग्ध, जांच किए बगैर एक निर्दाेष काे भेज दिया जेल
बेड़ाे के तत्कालिन थानेदार देव प्रताप प्रधान की भी भूमिका संदिग्ध है। केस दर्ज किए जाने के बाद तत्कालिन थानेदार ने जांच किए बगैर ही आनन-फानन में एक युवक काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं 4 अन्य की तलाश में छापेमारी कर रहे थे लेकिन सभी भागे हुए थे। तत्कालिन थानेदार की लापरवाही से सद्दाम अंसारी नामक युवक पिछले लगभग 2 महीने से जेल में है। थानेदार पूरे मामले में जरा भी गंभीरता दिखाते हुए जांच किए हाेते ताे एक निर्दाेष काे जेल नहीं जाना पड़ता। पीड़ित परिजन लगातार थानेदार समेत अन्य वरीय अधिकारियाें से जांच कराने की मांग कर रहे थे।
भू-माफिया के खिलाफ जांच एजेंसी से किया था शिकायत, फंसाने की नियत से दर्ज कराया था फर्जी केस
आईजी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग करते हुए पीड़ित परिजनाें ने कहा था कि सद्दाम अंसारी, मोदब्बीर परवेज, रागीव अकरम, इजहार अंसारी और वकार अहमद ने भू-माफिया साबिर खान के खिलाफ एटीएस व दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत अन्य जांच एजेंसी काे शिकायत किया था। इस बात की जानकारी जैसे ही भू-माफिया काे मिली, वह बेड़ाे थानेदार के साथ मिलकर झूठे केस में फंसाकर सभी काे जेल भेजने का प्लान बना दिया। तय प्लानिंग के तहत थानेदार ने 5 युवकाें के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के साथ छापेमारी करने पहुंचा था भू-माफिया, घर में घुसकर किया था कमरे की जांच
जेल भेजे गए सद्दाम अंसारी के पिता शेख सेराज ने कहा कि भू-माफिया देर रात पुलिस के साथ छापेमारी करने के लिए उनके घर पहुंचा था। पुलिस के सामने ही भू-माफिया उग्र था और लगातार परिजनाें काे गाली-गलाैज कर रहा था। उसने घर में घुसकर एक-एक कमरे की तलाशी ली थी। सद्दाम के पकड़े जाने के बाद भू-माफिया पुलिस के सामने ही उसे गाली-गलाैज करते हुए पीटा था। भू-माफिया की दबंगई के सामने पुलिसकर्मी भी कुछ नहीं बाेल पा रहे थे।
फर्जी एफआईआर में क्या बताई थी युवती …
फर्जी केस में नसिहा खातून ने कहा था कि 2 सितंबर की शाम 5:30 बजे वह राँची स्थित अपने घर लाैटने के लिए केसा माेड़ के पास गाड़ी के इंतजार में खड़ी थी। इसी दाैरान कार जेएच01डीजेड 9826 और जेएच01ईआर 3993 पर सवार हाेकर 5 युवक पहुंचा। गाड़ी से उतरे 5 व्यक्तियाें में माेदब्बीर और रागीव के हाथ में हथियार था। बलसाेकरा निवासी सभी 5 लाेग धक्का मारकर कार में बैठाया। वकार ने मुंह में रूमाल डाल दिया। इजहार ने गमछा से उसके दाेनाें हाथ पीछे कर बांध दिए। इसके बाद अश्लील हरकत करते हुए मारपीट करने लगा। एक जगह गाड़ी से उताकर पेड़ के पीछे ले जाकर लगभग 7 बजे सभी ने बारी-बारी से रेप किया। किसी से कुछ बताने या थाना जाने पर जान से मारने की धमकी दी। वह बेहाेश हाे गई। हाेश आया ताे रात का 11 बज चुका था। इसके बाद वह थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी।

