Ranchi:अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की हाई लेवल मीटिंग…
राँची।राजधानी राँची में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एक अहम बैठक बुलाई गई।आईजी मनोज कौशिक की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राँची एसएसपी,ग्रामीण एसपी,सिटी एसपी,ट्रैफिक एसपी और सभी डीएसपी शामिल हुए। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए।राजधानी राँची में अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। आईजी की अध्यक्षता में आयोजित इस हाई लेवल मीटिंग में आम अपराध के साथ-साथ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम पर भी कड़ा रुख अपनाने की बात कही गई।वहीं, नारकोटिक्स से जुड़े मामलों पर विशेष फोकस रहा।साथ ही महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।साथ ही सिटीजन फ्रेंडली पुलिसिंग को प्राथमिकता देने की बात भी सामने आई।

आईजी मनोज कौशिक ने साफ कहा कि पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे को मजबूत करना वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बैठक ना सिर्फ अपराध नियंत्रण को लेकर एक ठोस पहल है, बल्कि आने वाले समय में राँची की पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।

