राँची में ‘झोपड़ी कांड’: अंधेरा होते ही शुरू होता है गंदा खेल, पुलिस की नाक के नीचे युवाओं की बर्बादी

 

 

राँची।राजधानी राँची के कचहरी चौक पर किन्नरों के साथ शराब पीने के विवाद में हिट एंड रन, अपहरण और पुलिस को कुचलने के प्रयास की घटना के बाद भी राजधानी में सेक्स वर्कर्स का उपद्रव थम नहीं रहा है।शहर के विभिन्न चौक-चौराहों का मुआयना करने पर आपको पता चलेगा कि शहर के कुछ चौक चौराहों पर रात होते ही क्या खेल चलने लगता है।बीते दिनों किन्नर विवाद के बाद कचहरी चौक के आसपास अब अड्डेबाजी बंद है, लेकिन राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर रोजाना गतिविधियां जारी हैं।

एक अखबार में छपी खबर के अनुसार,अखबार के रिपोर्टर ने दावा की की बीते तीन रातों (रात 9:30 से 1:30 बजे तक) लगातार निगरानी रखी यहां सड़क किनारे दो चाय दुकानों के बीच एक झोपड़ी पर इनका मुख्य अड्डा है। चाय-सिगरेट पीने वाले ग्राहकों को लुभाकर इन्हें झोपड़ी में ले जाती हैं सड़क पर ही अश्लील हरकतें करती हैं, राहगीरों को रोकती हैं और गाड़ी वालों को साथ ले जाती हैं। इससे आने-जाने वालों को भारी परेशानी होती है।

पहली रात की निगरानी में टीम ने पाया कि दो सेक्स वर्कर्स मुंह कपड़े से ढककर खड़ीं हैं।तीन पैदल लड़कों से बात हुई, लेकिन डील नहीं बनी।एक कार वाले से चर्चा चली। दूसरी और तीसरी रात झोपड़ी के पास ही वही दृश्य नजर आया है।थाने में दुर्घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई तो वे भागे, लेकिन सामान्य दिनों में सक्रिय रहते हैं। अधिकांश युवा इस जाल में फंसकर बर्बाद हो रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि स्टेशन रोड में टाइगर मोबाइल के कुछ पुलिस वाले सेक्स वर्करों से पैसा भी वसूली करता है।इसलिए जब भी थाना की पुलिस पहुँचती है। सभी गायब हो जाती है।कुछ होटल वाले ने भी टाइगर मोबाइल पुलिस की गतिविधियों के बारे में बताया कि जब पुलिसवाले ही इस तरह का काम करने से रोकने के बजाय पैसे वसूली करते हैं तो के गलत कार्य कैसे रुकेगा।कुछ प्रतिष्ठित होटल के संचालक ने बताया कि स्टेशन रोड में पैसा कमाने के लिए कुछ होटलों में इस तरह के धंधे आम बात हो गई है।बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारियों को कई बार सूचना दी जाती है।लेकिन कुछ नहीं होता है।

error: Content is protected !!