गोड्डा में डायन बिसाही के शक में पति-पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या…3 लोगों की हत्या से इलाके में मचा हड़कम्प….पुलिस की गिरफ्त में 3 संदिग्ध
गोड्डा।झारखण्ड के गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत देवदांड थाना क्षेत्र के डांगा गांव में डायन बिसाही के शक में एक ही परिवार के तीन लोगों की धारदार हथियार से वार पर निर्ममता से हत्या कर दी गई है।
मृतकों में 55 वर्षीय दरबारी मुर्मू, 51 वर्षीय मकु बास्की और 13 वर्षीय जीतराम मुर्मू शामिल है। घटना सोमवार की देर रात दो बजे की है। देवदांड थाना की पुलिस घटनास्थल डांगा शिशु टोला पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी है।
पुलिस ने शक के आधार पर उक्त हत्याकांड में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कुल्हाड़ी से की गई है।
सोमवार की रात्रि दो बजे दरबारी मुर्मू, उनकी पत्नी मकू बस्की और पुत्र जीतराम मुर्मू को मौत के घाट उतारा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की अल सुबह पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में शुरू कर दी है। तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

