पति का था दूसरी महिला से अवैध सम्बंध,पत्नी ने हथौड़ी से मारकर पति की कर दी हत्या,पत्नी गिरफ्तार
सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई एक शख्स की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पत्नी पूजा कुमारी (29) को गिरफ्तार कर लिया है।हत्याकांड का खुलासा करते हुए सरायकेला एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला कि राजेश कुमार महथा का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था।इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके चलते बीते मंगलवार यानी 15 जुलाई को पत्नी पूजा कुमारी ने अपने पति राजेश कुमार की हत्या कर दी। ये परिवार धीरजगंज मैदान के सामने गौरांग चंद्रमुखी के किराए के मकान में रहते थे। ये लोग गिरिडीह के उधनाबाद के निवासी थे।
एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी तीनों बच्चों को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गई।जिसे पुलिस ने गिरिडीह से गिरफ्तार कर लिया है।बताया कि मृतक के बड़े भाई उमेश महथा के लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।जिसमें सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।इस टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार सेन सुषमा कुजूर सुधांशु कुमार सुरेश राम, पुलिस बल शामिल थे।

