हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, पश्चिम बंगाल वन विभाग के QRT के दो सदस्यों की मौत,कई घायल..

 

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चरही एवं आंगो थाना क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक के बीच चरही घाटी में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में क्यूआरटी टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई।जबकि आठ सदस्य घायल हो गए।जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।यह टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए हजारीबाग के चरही जा रही थी।

बताया जा रहा है कि वन विभाग रामगढ़ के बुलावे पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले से 9 सदस्यीय क्यूआरटी टीम हाथियों को खदेड़ने के लिए चरही जा रही थी।इसी दौरान कंटेनर वाहन और क्यूआरटी (QRT) टीम की गाड़ी के बीच टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।जबकि आठ अन्य घायल हो गए।मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू कर्मकार और वाहन चालक शहादत अंसारी के रूप में हुई है।

सभी घायलों और मृतकों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग लाया गया।जहां गंभीर रूप से घायलों को रेफर करने की प्रक्रिया जारी है।डीएफओ विकास कुमार उज्ज्वल अस्पताल पहुंचे और घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि एक टीम हाथियों को खदेड़ने में लगी है। जबकि दूसरी ओर घायलों का इलाज कराया जा रहा है।वहीं शवों का आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों सौंप दिया है।

सड़क दुर्घटना में क्यूआरटी टीम के दो सदस्यों की मौत हो गई है। वहीं कई घायल भी है।उन्होंने कहा कि इस घटना से मर्माहत है।बता दें कि हजारीबाग इन दिनों हाथी के आतंक से परेशान हैं।पिछले दो दिनों में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!