Ranchi:इलेवन रेस्टोरेंट में चल रहा था हुक्का बार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 

राँची।झारखण्ड में हुक्का बार पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है लेकिन इसके बावजूद कुछ रेस्टोरेंट में बिना रोक-टोक के हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था।सूचना मिलने पर अरगोड़ा इलाके में कोटपा की टीम ने पुलिस के साथ छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित 11 रेस्टोरेंट में हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था ।राँची एसडीओ के निर्देश पर अरगोड़ा पुलिस और कोटपा की टीम ने रेस्टॉरेंट में अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में हुक्का बार में प्रयोग किए जाने वाले नशीले पदार्थों को जब्त किया है।अरगोड़ा थाना प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। एसडीओ के निर्देश पर पुलिस, फूड सेफ्टी विभाग और कोटपा की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई है।

पुलिस और कोटपा की टीम जब अचानक रेस्टोरेंट में पहुची तो हड़कंप मच गया रेस्टोरेंट में बड़े पैमाने पर युवाओं की भीड़ थी और सभी हुक्का बार का मजा ले रहे थे।तरह-तरह के हुक्का क्वालिटी रेस्टोरेंट में उपलब्ध था. मौके से पुलिस ने विभिन्न तरह के हुक्का क्वालिटी प्रोडक्ट जब्त किया है। हुक्का का सेवन कर रहे और हुक्का बार चलाने वाले दोनों पर ही फाइन किया गया है. वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हुक्का बार में काफी कम उम्र के छात्रों को भी हुक्का परोसा जा रहा था।मामले को लेकर रेस्टोरेंट संचालक पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया गया है। कानून सम्मत आगे की कार्रवाई के लिए तैयारी की गई है।रेस्टोरेंट में कैसिनो में खेले जाने वाले कार्ड भी बरामद किए गए हैं।इस संबंध में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!