हजारीबाग पुलिस ने एक करोड़ की अफीम के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार
हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग पुलिस ने मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 किलो 500 ग्राम अफीम जब्त की है।साथ ही इससे जुड़े तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया हैं। तीनों तस्कर चतरा जिले के रहने वाले है।बताया गया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में अफीम की तस्करी हो रही है। सूचना के आलोक में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम ने कोलघटी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के क्रम में कोलघटी क्षेत्र के मालती टांड में एक मोटरसाइकिल पर तीन युवकों को आते हुए देखा गया।जिसे टीम ने जांच के लिए रोक लिया। जब एसआईटी ने सफेद बोरे की जांच की तो उसमें भारी मात्रा में अफीम रखी हुई थी।जब पुलिस ने जब्त अफीम का वजन किया तो लगभग 20 किलो 500 ग्राम पाया गया।
एसडीपीओ ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर बनी टीम को यह सफलता मिली है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों में दीपक कुमार, वरूण कुमार और सुदेश यादव शामिल हैं। तीनों की उम्र 20 से लेकर 25 साल के बीच है।सभी चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।जब्त अफीम की कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये की है।

