गुमला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया खुलासा,चोरी के पांच बाइक के साथ पांच गिरफ्तार
गुमला।झारखण्ड के गुमला पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।साथ ही चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि संतोषी मंदिर टोटो के पास वाहन जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल जप्त की गई।
जांच में पाया गया कि वह मोटरसाइकिल चोरी की है। इसके बाद मुंतज़िर अंसारी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि चोरी की दो मोटरसाइकिल आदम अंसारी के द्वारा बेचा गया है इसके अलावा सुल्तान अंसारी अपने अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल चोरी कर घर लाता है और मोटरसाइकिल का फर्जी नंबर प्लेट बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री करते हैं। पुलिस ने सभी पांच अभियुक्त पनसो निवासी मुंतज़िर अंसारी, आदम अंसारी, कोटाम निवासी सुल्तान अंसारी, परवेज खान और अमीर अंसारी को जेल भेज दिया है और आगे कार्रवाई कर रही है।
रिपोर्ट:दीपक गुप्ता,गुमला।

