गुमला पुलिस ने फिर तीन उग्रवादी को मार गिराया…मुठभेड़ में मारा गया दो इनामी उग्रवादी शामिल..
गुमला।झारखण्ड के गुमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।नक्सली संगठन जेजेएमपी के तीन उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। जिनमें पांच लाख के दो इनामी नक्सली शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान लालू लोहरा, छोटू उरांव और सुजीत उरांव के रूप में हुई है।
मारे गए नक्सलियों के विवरण
लालू लोहरा:लोहरदगा का रहने वाला, सब जोनल कमांडर, पांच लाख का इनामी
छोटू उरांव: लातेहार का रहने वाला, सब जोनल कमांडर, पांच लाख का इनामी
सुजीत उरांव:लोहरदगा का रहने वाला, कैडर
गुमला एसपी हारिश बिन जमां ने तीनों नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है। यह मुठभेड़ गुमला के बिशनपुर थाना क्षेत्र के केचकी के रगड़ी टोली में हुआ। पुलिस ने घटनास्थल से तीन हथियार भी बरामद किए हैं।
गुमला पुलिस की इस कार्रवाई से उग्रवादियों के खिलाफ उनकी मुहिम को बड़ी सफलता मिली है। गुमला एसपी हारिश बिन जमां और उनकी टीम उग्रवादियों के लिए काल बनी हुई है। साल 2025 में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने वाली गुमला एसपी की टीम ने झारखण्ड जगुआर के साथ मिलकर एक बार फिर से मुठभेड़ में तीन उग्रवादियों को मार गिराया है।आगे की कार्रवाई जारी है।

