पलामू:ओडिशा और आंध्र प्रदेश के गिरोह ने लूटा था सोना, पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
पलामू।झारखण्ड के पलामू पुलिस ने ओडिशा और आंध्र प्रदेश के गिरोह के दो अपराधियों को दबोचा है।ये गिरोह झारखण्ड के पलामू और लातेहार के इलाके में सोना लूट की घटना को अंजाम दिया था।गिरफ्तार सदस्य आवला दुर्गा प्रसाद आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के नातवरम थाना क्षेत्र के गुमडी कोंडा गांव के रहने वाला है।जबकि दूसरा आवला बलराम ओडिशा के गंजम के असका थाना क्षेत्र के कोराटोली गांव का रहने वाला है। 21 जून को पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में अरुण प्रसाद सोनी नामक कारोबारी के बाइक की डिक्की से करीब 30 लाख के जेवरात को गायब किया गया था।इसी मामले मे कार्रवाई के दौरान पुलिस को कई जानकारी मिली है और दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार सदस्यों के पास से पुलिस ने 135 ग्राम सोना, 1150 ग्राम चांदी समेत कई सामग्री बरामद किया है। बरामद सामग्री करीब 12 लाख रुपए की है।
पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि पुलिस को अनुसांधन के क्रम में कई जानकारी मिली थी।जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी पलामू के चैनपुर के इलाके में किराया के मकान में रहते थे।यहीं से पलामू और लातेहार में घटनाओं को अंजाम दिया था।आरोपियों ने बिहार में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है।उनके पास से लूट में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री को बरामद किया गया है।
घटना को अंजाम देने वाले इंटर स्टेट गिरोह के सदस्य किराये के मकान में अपना ठिकाना बनाते हैं और पूरे इलाके की रेकी करते है।रेकी के बाद गिरोह के सदस्य सॉफ्ट टारगेट के बाद घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि लेस्लीगंज में जिस व्यक्ति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। उसकी बाइक में गिरोह के द्वारा पहले ग्रीस जैसा चिपचिपा पदार्थ लगाया गया था। ताकि पीड़ित का ध्यान भटक सके और घटना को अंजाम दिया जा सके।
गिरोह के सदस्य पलामू में घटना को अंजाम देने के बाद बाइक से ही ओडिशा फरार हुए थे।पुलिस की छापेमारी में एसडीपीओ लेस्लीगंज मनोज कुमार झा, लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय, सब इंस्पेक्टर विक्रमशील टाउन थाना के सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार समिति पुलिस अधिकारी शामिल थे।

