पति के साथ मेला देखकर घर लौट रही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म,5 आरोपी गिरफ्तार
पाकुड़।झारखण्ड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में घटी सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पांचों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जानकारी एसपी निधि द्विवेदी ने पत्रकार सम्मेलन आयोजित करके दी।एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में मेला देखकर पति के साथ घर लौट रही महिला को पांच मनचलों ने रोका और उसके पति के साथ मारपीट की।जिसके बाद महिला को जबरन दूसरे स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद पीड़िता को उसका पति लिट्टीपाड़ा थाना लेकर पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार 5 आरोपियों के बारे में जानकारी दी। पांचों के खिलाफ कांड संख्या 61/25 दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इधर,एसपी ने आगे बताते हुए कहा कि नगर थाना क्षेत्र में बीते 25 नवंबर को सामूहिक दुष्कर्म की घटी घटना में शामिल चार फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।नगर थाना कांड संख्या 298/25 के फरार अभियुक्त मंगल हेम्ब्रम, मनेल मुर्मू, दुवाल टुडू, गोसो किस्कू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एसपी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र में घटी घटना में शामिल 7 अभियुक्तों को बीते दिनों जेल भेजा गया था और अन्य चार अभियुक्त फरार चल रहे थे, जिसके बाद बाकी के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

