पत्नी के साथ अवैध सम्बन्ध से बौखलाए पति ने प्रेमी को ख़ौफ़नाक मौत देने के लिए रची खतरनाक साजिश…पहले गुप्तांग काटा, फिर सिर धड़ से अलग कर दिया….
राँची।एक फोन कॉल पर प्रेमी प्रेमिका से मिलने चला गया फिर प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत।जिले के सोनाहातू इलाके में प्रेमिका ने अपने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया और फिर पति के साथ मिल कर काम तमाम कर दिया। इस घटना में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
पूरे मामले में बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया है।जिसमें उन्होंने बताया कि हरिहर महतो के लापता होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस जांच कर रही थी। इसी बीच एक लाश बरामद की गई।जिसका सर धड़ से अलग था और प्राइवेट पार्ट को काट दिया गया।मामला गंभीर था।जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी ने एक टीम बनाई और हर पहलू पर जांच शुरू की गई। आखिर में इस केस में हरिहर की प्रेमिका ही सजिशकर्ता निकली।
डीएसपी ने बताया कि घटना अवैध प्रेम संबंध को लेकर तीन व्यक्ति के द्वारा अंजाम दिया गया है। जिसमें दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे व्यक्ति की धर पकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।जल्द ही उसकी भी गिरफ़्तारी करने का दावा किया है। पुरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए हरिहर महतो की कथित प्रेमिका सुलोचना देवी और उसके पति क्षेत्रपति महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इनके निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांस की बल्ली खून से सना काले रंग का दुपट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किया है।
एसडीपी ओम प्रकाश ने बताया कि तकनीकी साक्ष्य, पूछताछ और ठोस सबूतों के आधार पर मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि अवैध संबंध के कारण रचे गए षड्यंत्र में आरोपी दंपती ने मिलकर इस जघन्य हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
परिजनों के मुताबिक 31 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे हरिहर महतो घर से निकला था। उसने गांव की ही एक महिला से मिलने जाने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने 3 फरवरी को सोनाहातू थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का गांव की ही शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था। पूछताछ में सामने आया कि इस संबंध की जानकारी महिला के पति को हो गई थीम इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर हरिहर महतो को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। योजना के तहत महिला ने हरिहर को मिलने के बहाने बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।पहले गुप्तांग काटा फिर सिर धड़ से अलग कर दिया।
हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को क्षत-विक्षत कर दिया। इसके बाद शव को गांव के पीछे कांची नदी किनारे झाड़ियों के बीच दलदल में दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी, ताकि किसी को घटना की जानकारी न मिल सके। जांच के क्रम में सोनाहातू पुलिस ने संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी दंपती ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे से शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिहर महतो की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक माह का बेटा है।युवक की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में मातम का माहौल है।

