UPSC के नए चेयरमैन बने पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी मंजूरी

नई दिल्ली।पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग यानी (UPSC) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजय कुमार को यूपीएससी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है।बीते 29 अप्रैल को पूर्व चेयरमैन प्रीति सूदन का कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीएससी अध्यक्ष का पद खाली हो गया था।जिसके बाद अजय कुमार को नया अध्यक्ष बनाया गया।

अजय कुमार 1985 बैच के सेवानिवृत्त IAS अधिकारी हैं।वे केरल कैडर के अधिकारी रहे हैं। आईएएस अधिकारी अजय कुमार ने 23 अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में काम किया था। प्रशासनिक क्षेत्र में अजय कुमार ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। बता दें कि डॉ. अजय कुमार ने आईआईटी कानपुर से बीटेक किया है।फिर उन्होंने अमेरिका के मिनेसोटा विश्वविद्यालय से एप्लाइड इकोनॉमिक्स में मास्टर्स और बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की।

यूपीएससी देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा संस्था है, जो IAS, IPS, IFS जैसी सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करती है।इसका नेतृत्व एक अध्यक्ष करता है और इसमें कुल 10 सदस्य हो सकते हैं।फिलहाल आयोग में दो सदस्य के पद खाली हैं, जिन्हें जल्द भरा जाना बाकी है।अजय कुमार का प्रशासनिक अनुभव काफी व्यापक हैम रक्षा मंत्रालय में उन्होंने देश की रक्षा नीति, हथियारों की खरीद और सुरक्षा मामलों में अहम भूमिका निभाई थी।उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब युवाओं में UPSC के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है और परीक्षा की प्रक्रिया को और पारदर्शी व कुशल बनाने की जरूरत है।सैलरी की बात की जाए तो यूपीएससी के चेयरमैन को महीने के 2 लाख 50 हजार रुपये मिलते हैं। जबकि अन्य सदस्यों को 2 लाख 25 हजार वेतन दिया जाता है।

error: Content is protected !!