दामोदर नदी में डूबे पांच छात्र,तीन छात्रों को बचाया,एक की मौत,एक की तलाश जारी…..
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिला में झरिया के सुदामडीह दामोदर नदी में बड़ा हादसा हुआ है।यहां पर नहाने गए पांच छात्र पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों के द्वारा तीन छात्रों को किसी तरह से बचा लिया गया है जबकि डूबे एक छात्र जिसका नाम अविनाश है, उसे काफी तलाश के बाद पानी से बाहर निकाला गया।आननफानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद ले जाया गया।जहां डॉक्टर सुशील कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं लापता एक छात्र शिवम की तलाश जारी है।
सभी पांचों छात्र सिंदरी क्षेत्र रहने वाले हैं, जिसमें से मृतक छात्र कांड्रा के रहने वाला था। सभी एक साथ नहाने उतरे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। डूबने वाले छात्र शिवम, जिसकी तालाश जारी है वह बलियापुर के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है।वहीं मृतक छात्र अविनाश उत्तर प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।अन्य तीन छात्र, जो इस हादसे में बच गए, सिंदरी सुरंगा के निवासी बताए जा रहे हैं।
वहीं घटना के समय मौजूद मृतक अविनाश के दोस्तों ने बताया कि वे सभी दामोदर नदी स्थित बिरसा पुल के नीचे नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में सभी डूबने लगे. जिसमें से तीन लोग किसी तरह बचकर बाहर निकल पाए।
इस घटना के सूचना के बाद सुदामडीह थाना की पुलिस को घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना के बाद से परिवार वालों का तो रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस हादसे में मारे गये युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है

