पांच दिन के बच्चे को बेचा,पुलिस ने बच्चा को किया बरामद, खरीदार महिला हिरासत में..!
पलामू/गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले में डंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती ने पांच दिन के मासूम बच्चे को बेच दिया था। गढ़वा पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए पलामू के रेड़मा के इलाके में छापेमारी कर बच्चे को बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान बच्चे को खरीदने वाली एक महिला को भी हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।गढ़वा के थाना प्रभारी दिलीप कुमार बताया कि शनिवार को ही बच्चे को बेचा गया था और पलामू के रेड़मा इलाके में छापेमारी कर बच्चे को बरामद किया गया है। बच्चा बेचने वाले को थाना बुलाया गया है जबकि खरीदने वाले को भी हिरासत में लिया गया है।
बताया जाता है कि जिला में दंड के छपरदगा के रहने वाले एक दंपती ने शनिवार को ही अपने बच्चे को बेच दिया था, इस बात की जानकारी पुलिस को लग गई थी।पूरे मामले में गढ़वा के डंडा थाना प्रभारी दिलीप कुमार ने खुद से पहल करते हुए मेदिनीनगर के इलाके में छापेमारी करते हुए नवजात को बरामद किया है।नवजात को खरीदने वाली दंपती ने पुलिस को बताया है कि उसने पांच लाख में खरीदा था।नवजात का सौदा 3 से 5 लख रुपए के बीच हुआ है।
नवजात को बरामद के बाद गढ़वा पुलिस के पूरे मामले की जानकारी सीडीसी को भी दी है और उसके सामने प्रस्तुत करने के लिए ले गई है।जानकारी के अनुसार नवजात के दादा का निधन हो गया है जबकि माँ की मानसिक हालत कमजोर है। जिस परिवार ने नवजात को खरीदा है वह आर्थिक रूप से संपन्न है और सदस्य नौकरी में है।

