चलती बस में लगी आग…यात्रियों ने कूदकर बचाई जान…सामान में रखे थे पटाखे !

डेस्क टीम:गौतमबुद्धनगर। ग्रेटर नोएडा (गौतमबुध नगर) में दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार देर रात एक चलती बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस का कहना है कि कोई जनहानि नही हुई है।

मिली जानकारी अनुसार, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारियां बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी चालक को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया।

वहीं, इस दौरान बस के अंदर बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गईं। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।दनकौर पुलिस का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बल्कि छत पर जो सामान रखा था वह जल गया है।

जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारी बैठी हुई थीं। बताया जाता है कि जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया।

इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है। उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण ही आग लगी है। शिकायत मिलने पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!