स्कॉर्पियो और बाइक में भीषण टक्कर, बाइक सवार चार नाबालिग लड़के की दर्दनाक मौत..इलाके में मचा कोहराम..
चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयाटांड़ के पास एक गुरुवार की रात भीष सड़क दुर्घटना घटी है। इस हादसे ने न केवल चार परिवारों को उजाड़ दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल पैदा कर दिया है। जानकारी के अनुसार, एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार नाबालिग लड़के हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिनमें से तीन लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायल किशोर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।लेकिन उसकी भी मौत हो गई।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
विकाश कुमार (15 वर्ष), पिता – नारायण महतो, निवासी – बाराडीह
मंजीत कुमार (14 वर्ष), पिता – विजय महतो, निवासी – बाराडीह
प्रताप कुमार (15 वर्ष), पिता-छेकन महतो,निवासी-बाराडीह
वहीं एक घायल सोनू कुमार (14 वर्ष), पिता- तेजनाथ महतो, निवासी-हफुआ को अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।

