राजधानी राँची में बेख़ौफ़ अपराधियों ने मचाया तांडव,पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह को मारी गोली,स्थिति गंभीर,लोगों का अस्पताल में हंगामा…

 

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा इलाके में देर शाम अपराधियों ने तांडव मचाया है।धुर्वा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दुस्साहस दिखाते हुए पूर्व पार्षद वेद सिंह को सरेशाम गोली मार दी।गोलीबारी की घटना को धुर्वा थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित धुर्वा बस स्टैंड के पास अंजाम दिया गया है।घायल पूर्व पार्षद वेद सिंह को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए पारस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।एसएसपी, सिटी एसपी सहित कई थानों की पुलिस पहुँचीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद सिंह पर अपराधियों ने उस वक्त हमला किया जब वे रविवार की शाम धुर्वा बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान में बैठे हुए थे। इसी दौरान हाथ में पिस्टल लिए एक अपराधी पैदल ही वेद सिंह के पीछे पहुँचा और गोली चलाना शुरू कर दिया।गोलीबारी में वेद सिंह को तीन गोली लगने की सूचना। स्थानीय लोगों के द्वारा वेद प्रकाश सिंह को नजदीक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के सम्बंध में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वेद सिंह पर हमला करने के लिए तीन की संख्या में अपराधी आए थे।दो अपराधी बाइक पर ही बैठे हुए थे जबकि एक अपराधी पैदल ही चाय दुकान में बैठे वेद सिंह के पीछे से आकर गोली मार दी।गोलीबारी के समय चाय दुकान में भगदड़ मच गई ,इसी क्रम में गोली मारने वाले अपराधी का पिस्टल भी मौके पर गिर गया।मौके पर पहुँचे पुलिस ने पिस्टल को जब्त कर लिया है।

वेद प्रकाश सिंह धुर्वा के जानेमाने व्यक्ति है,वह हर रोज शाम में समय मे बस स्टैंड स्थित चाय दुकान पर आकर बैठा करते थे।वेद सिंह पर हमला करने के लिए अपराधियो ने रेकी की थी,अपराधी जानते थे की वेद सिंह हर दिन चाय दुकान पर आते है ,इसीलिए वही पर उनपर हमला किया गया।पुलिस घटना स्थल के पास सीसीटीवी खंगाल रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी, सिटी एसपी,हटिया डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस अस्पताल पहुँचे हैं।वहीं पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सिंह पर गोली चलने के बाद सैकड़ो की संख्या में लोग पारस हॉस्पिटल पहुंचे हैं।हंगामा होने की सूचना है।लोगों में काफी आक्रोश है।