सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत,परिजनों और ग्रामीणों ने शव कम्पनी के गेट के सामने रखकर किया प्रदर्शन…
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में एक सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गई।बताया जाता है जिस गाड़ी के धक्के मौत हुई है वे ONGC की गाड़ी है।परिवार के लोग और गांव वाले पिता और बेटे के शवों को ONGC गेट के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन किया।परिवार का आरोप है कि हादसे के बावजूद ONGC का कोई भी अधिकारी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे नहीं आया है।
यह घटना कल रविवार की रात हुई।बाप बेटा बोकारो के बंगड़िया ओपी क्षेत्र के पर्वतपुर ब्लॉक के पास एक शादी में जा रहे थे,तभी उन्हें एक स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी।मृतकों की पहचान कैलाश सिंह और उनके बेटे कृष्ण सिंह के रूप में हुई है, दोनों स्थानीय निवासी थे।दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार को आज सुबह घटना की जानकारी मिली और वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें शव मिले।इसके बाद परिवार और गांव वाले शवों को लेकर पर्वतपुर कोल ब्लॉक में ONGC गेट के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे।
परिवार और गांव वालों का आरोप है कि यह हादसा ONGC की गाड़ी से हुआ, जिससे पिता और बेटे की मौत हो गई। प्रदर्शनकारी मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे और नौकरी की मांग कर रहे थे।अपनी मांगों को मनवाने के लिए सैकड़ों गांव वाले ONGC गेट के सामने धरने पर बैठे गए।घटना की जानकारी मिलने पर चंदनक्यारी सीओ और स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।
सीओ रवि कुमार आनंद ने बताया कि परिवार और ONGC मैनेजमेंट से बातचीत करने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन दोनों मौजूद हैं, और बातचीत चल रही है। इन बातचीत के नतीजों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

