धनबाद:संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने की छोटे की हत्या…लोहे की रॉड से सिर पर वार किया,आरोपी फरार
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद में शनिवार को बड़े ने छोटे भाई की लोहे के रॉड (साबल) से वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच संपत्ति का विवाद चल रहा था। घटना एमपीएल ओपी क्षेत्र के गांगपुर गांव की है।मृतक की पहचान प्रशांत माजी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम हरमन माजी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है।मृतक की पत्नी पूजा माजी ने बताया कि प्रशांत और उनके भाई हरमन के बीच संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।शनिवार जब प्रशांत अपने दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दोनों भाइयों के बीच फिर से कहासुनी शुरू हुई।गुस्से में आकर हरमन ने पास में रखे एक साबल से प्रशांत के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। प्रशांत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पत्नी पूजा माजी ने बताया कि संपत्ति विवाद को लेकर अक्सर घर में झगड़ा होता था। हमें घर से बाहर कर दिया गया था। कई दिन किराए पर रहे। फिर जमीन लेकर घर बनाया और एक दुकान शुरू की। इसी दुकान की जमीन को लेकर हरमन ने हत्या कर दी।
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एमपीएल ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है।
एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार सुबह सूचना मिली दो सगे भाइयों के बीच जमीन और दुकान को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद के दौरान बड़े ने अपने छोटे भाई की साबल से मारकर हत्या कर दी। घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

