राँची में जमीन माफिया और बिल्डर के नौ ठिकानों पर ईडी की छापेमारी समाप्त, 60 लाख नकद जब्त

 

राँची।झारखण्ड की राजधानी राँची में जमीन की हेराफेरी मामले में शुरू हुई ईडी की छापेमारी समाप्त हो गयी है। छापेमारी के दौरान 60 लाख रुपये नकद, जमीन की ख़रीद बिक्री से संबंधित दस्तावेज, डीजिटल डिवाइस और पैसों के लेनदेन से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं।बता दें ईडी ने 23 सितंबर को दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के मामले में कांके रिसोर्ट के बीके सिंह, दुर्गा डेवलपर्स और बीके सिंह से जुड़े लोगों के नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की थी,जो देर रात समाप्त हुई। छापेमारी के दौरान बीके सिंह व उससे संबंधित लोगों के ठिकानों के कुल 60 लाख रुपये नकद जब्त किये गये। इसके अलाव जमीन के कारोबार से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं।

राँची के कांके अंचल के दस्तावेज में हेराफेरी कर आदिवासियों की जमीन गैर आदिवासियों को बेचने के आरोप में इससे पहले कमलेश कुमार सिंह सहित कांके के अंचल अधिकारियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है।आरोपी अंचल अधिकारियों में से जयकुमार राम की मौत हो चुकी है।

error: Content is protected !!