जामताड़ा:शहर के बालाजी ज्वेलर्स में भीषण डकैती..लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली,स्थिति गंभीर..

 

जामताड़ा।झारखण्ड के जामताड़ा शहर के सबसे व्यस्त इलाके कायस्तपाड़ा चौक पर स्थित बालाजी ज्वेलर्स दुकान में बुधवार की देर शाम लूट और गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हथियारबंद अपराधियों ने दुकान में घुसकर लूटपाट की है,वहीं विरोध करने पर दुकान के मालिक अमन वर्मा को गोली मार दी।इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। लोगों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं।बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह वारदात शाम करीब छह बजे हुई। उस समय बाजार में काफी भीड़ थी। इसी दौरान दो बाइक अपराधी कायस्तपाड़ा चौक पहुंचे और सीधे बालाजी ज्वेलर्स दुकाम में घुस गए। बदमाशों ने हथियार के बल पर दुकान में रखे लाखों कीमती जेवरात और कैश लूट लिए। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने दुकान के मालिक अमन वर्मन को गोली मार दी।गोली लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।इसी दौरान अपराधी लगातार हवाई फायरिंग करते हुए कायस्तपाड़ा मोहल्ले की ओर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग डर के मारे मदद नहीं कर पाए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।घायल दुकानदार अमन वर्मन को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी हालत को देखते हुए दुर्गापुर रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद शहर में दहशत का माहौल है, वहीं व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

error: Content is protected !!