Ranchi:लूटपाट के दौरान पति-पत्नी को अगवा कर जंगल ले गया…पति की आंखों पर पट्टी बांध कर पत्नी से किया सामुहिक दुष्कर्म… दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग निरुद्ध…

 

राँची।जिले चान्हो थाना क्षेत्र के एक घर में लूट के दौरान घर की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।पुलिस ने बताया कि 23 अप्रैल की रात को तीन आरोपी दंपती के घर में लूटपाट के इरादे से घुसे थे।आरोपियों ने इस दौरान घर की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।साथ ही मामले में एक नाबालिग को निरुद्ध करते हुए उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

ग्रामीण एसपी ने बताया कि 23 अप्रैल की रात दंपती के घर में एक नबालिग सहित तीन अपराधियों ने पहले तो लूटपाट की।उसके बाद पति-पत्नी को अगवा कर जंगल की तरफ ले गए।जहां अपराधियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी पुलिस को 26 अप्रैल को दी गई।जिसके बाद मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया कि लूट के दौरान अपराधियों को ज्यादा पैसे नहीं मिले तो उन्होंने दंपती को काफी डराया।जिसके बाद दंपती ने अपराधियों को फोन पे के माध्यम से 5 हजार रुपये भी दिए,लेकिन अपराधी इतने से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने दंपती को अगवा कर लिया और जंगल की तरफ ले गए।जहां दोनों को पेड़ से बांध दिया।

जंगल में अगवा किए गए पति-पत्नी को अपराधियो ने पेड़ से बांध दिया और फिर पति की आंखों पर पट्टी बांध दी।उसके बाद अपराधियों ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

एसपी ने बताया कि पुलिस को लूट और दुष्कर्म मामले की जानकारी 26 अप्रैल को दी गई। जिसके बाद चान्हो थाना प्रभारी चंदन कुमार गुप्ता ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी राजेश उरांव और राजेंद्र उरांव को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा आरोपी जो नबालिग है उसे निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी सगे भाई हैं।

error: Content is protected !!