दुमका:चालक को नींद आने से बिहार से आई श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई,तीन दर्जन लोग घायल

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में सोमवार की रात एक बस पलट गई।ये हादसा जरमुंडी थाना क्षेत्र के जमुआ-दुधानी के बीच एनएच-114 A पर हुई है।बताया गया कि बिहार से आई यात्रियों से भरी बस पलट गई। इसमें बस में सवार कुल 35 यात्री घायल हाे गए। गंभीर रूप से घायल 9 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है।बताया जा रहा है कि सभी यात्री बिहार के नालंदा जिले के अस्थमा गांव के रहने वाले हैं। यह बाबा बासुकीनाथ की पूजा कर लौट रहे थे। लंबे समय से वाहन चलाने के कारण ड्राइवर थक गया था। बस वापस लेकर लौटने के दौरान उसको झपकी आ गई और वाहन का एक चक्का गड्‌ढे में चला गया। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद कुछ यात्री खुद बाहर निकले। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को दुर्घटना स्थल से उठाकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। नौ घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद घायलों के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।इधर मंगलवार सुबह घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं।

error: Content is protected !!