पुरानी रंजिश में भतीजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की थी चाचा की हत्या,चार गिरफ्तार

खूँटी।झारखण्ड के खूंटी जिले में अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 18 सितंबर को बंदगाँव बाजार से घर लौटते समय ग्राम कोचांग, टोला-काईजारी निवासी लान्दूलाल की अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी,जबकि मृतक की पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इस घटना के संदर्भ में सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूँटी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। इस टीम ने गहन तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर घटना में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जादू-टोना और जमीन विवाद को इस घटना का कारण बताते हुए अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसमें अनिल सोय मृतक का भतीजा है मुख्य साजिशकर्ता यही है।अपने चाचा और चाची की हत्या करने के लिए दोस्तो संग हत्या की साजिश रची थी।आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना चाकू।घटना के समय अभियुक्त जोसेफ सोय उर्फ कांडे द्वारा पहना गया पीले रंग का टी-शर्ट और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया है।इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

गिरफ्तार अपराधियों में-

1.कांडे सोय उर्फ जोसेफ सोय (पुत्र: स्वर्गीय दामू सोय उर्फ दाउद सोय), निवासी: कोचांग, टोला-काईजारी, थाना: अड़की, जिला: खूँटी।
2.दीत सोय उर्फ बुधू सोय (पुत्र: जबरा सोय), निवासी: कोचांग, टोला-काईजारी, थाना: अड़की, जिला: खूँटी।
3.जगाय सोय उर्फ सोमा सोय (पुत्र: मोसो सोय), निवासी: तुतुयू, थाना: अड़की, जिला: खूँटी।
4.अनिल सोय (पुत्र: सुकराम सोय), निवासी: कोचांग, टोला-काईजारी, थाना: अड़की, जिला: खूँटी।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं बल

1.वरूण रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूँटी।
2.पु० अ० नि० मुकेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, अड़की।
3.पु० अ० नि० प्रवीण कुमार तिवारी, अड़की थाना।
4.पु० अ० नि० मनीष कुमार, अड़की थाना।
5.अंगरक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खूँटी और अड़की थाना के सशस्त्र बल।