नशे में धूत जवान ने पत्नी के साथ मारपीट की, पुलिस पहुंची तो उनके साथ भी किया धक्का मुक्की
राँची।राँची के तुपुदाना स्थिति वास्तु विहार कॉलोनी में नशे में धूत होकर एक जवान विजय नायक ने अपनी पत्नी प्रिया के साथ गुरुवार को मारपीट की। गुरुवार को जब उसके पड़ोसी छुड़ाने के लिए गए तो वह उनके साथ भी उलझ गया। इसके बाद तुपुदाना ओपी की पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो उनके साथ भी विजय नायक ने धक्का मुक्की की। घटना के बाद तुपुदाना ओपी की पुलिस ने सिपाही विजय नायक को थाने ले आई। सिपाही विजय नायक राँची में ही न्यायिक पदाधिकारी का बॉडीगार्ड है। उसकी पत्नी प्रिया ने आरोप लगाया है कि वह अक्सर शराब के नशे में आकर मारपीट करता है और जान मारने की धमकी देता है। वह पुलिस वाला होने का रौब दिखाता है। उसके मारपीट की घटना से वह तंग आ गई है। वहीं इस मामले में तुपुदाना ओपी प्रभारी दुलाल महतो ने कहा कि “आरोपी सिपाही को पकड़ कर थाने लाया गया है। अगर उसकी पत्नी उसके विरुद्ध केस दर्ज कराती है तो कार्रवाई की जाएगी।”

