XTREME बार में डीजे संदीप की हत्या मामला:अबतक 17 गिरफ्तार;पांच दिन बाद भी पुलिस को हथियार नहीं मिला,रिमांड के दूसरे दिन भी आरोपी ने हथियार के बारे में नहीं बताया..

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र में रेडिशन ब्लू होटल के सामने स्थित एक्स्ट्रीम बार में डीजे संदीप प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या मामले में राँची पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है।बीते रविवार की देर रात एक बजे हत्या की घटना हुई थी। इस मामले में राँची पुलिस ने अगले दिन यानी सोमवार को हत्या के मुख्य आरोपी (गोली मारने वाले) अभिषेक सिंह उर्फ विक्की को गया जिले से गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरे दिन  मंगलवार को पुलिस ने अभिषेक सिंह को राँची से षडयंत्र के तहत भगाने के मामले में अभिषेक सिंह के पिता अशोक सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया।शुक्रवार को पुलिस नामजद दो और आरोपी देवा और प्रकाश को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।वहीं एक अन्य आरोपी जो मुख्य आरोपी सह शूटर अभिषेक का साला राहुल रंजन को भी तुपुदाना ओपी क्षेत्र में वाहन चोरी के मामले ने जेल भेजा है।राहुल को पुलिस ने अभिषेक को भागने में सहयोग करने में पकड़ा था।लेकिन जांच में पता चला राहुल चोरी का वाहन को बिहार में खपाता था।संदीप हत्याकांड मामले में पुलिस ने अबतक आठ लोगों को जेल भेजा है।वहीं अभिषेक सिंह और उसके साथी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक्स्ट्रीम बार संचालक विशाल सिंह,उसके पार्टनर,बाउंसर व कर्मी समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।एक्स्ट्रीम बार में मारपीट और हत्याकांड मामले में कुल 17 लोगों को जेल भेजा जा चुका है।अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

रिमांड का दूसरा दिन,हथियार कहाँ छुपाया है,नहीं खुला है राज..!

इधर डीजे सन्दीप हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह को चुटिया थाना पुलिस ने चार दिन के लिए रिमांड पर लिया।रिमांड का आज दूसरा दिन है। सिटी एसपी, सिटी डीएसपी,कई थानेदारों और एक दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारियों ने आरोपी से  पूछताछ कर रही है।लेकिन अभिषेक ने हथियार छुपाने का राज नहीं खोला है।अबतक पूछताछ में अभिषेक सिंह ने जिस युवक को हथियार देने की बात बताया है।उसे पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन उसने बताया कि उसने हथियार जिस युवक को दिया है उसे नहीं पहचाता है।पुलिस अभिषेक सिंह के भाई रोशन सिंह की तलाश कर रही है।पुलिस को जो जानकारी मिली है कि घटना के बाद हथियार को छुपाने के लिए फोन पर निर्देश रोशन दे रहा था।उसी ने हथियार को युवक को देने के लिए कहा था उस युवक की भी पुलिस तलाश कर रही है।घटना के बाद हथियार छुपाने और भागने के खेल में मास्टरमाइंड अभिषेक का भाई को बताया जा रहा है।बार में मारपीट और हत्याकांड में गिरफ्तार कुछ आरोपी ने नया खुलासा किया है।पूछताछ में पुलिस को जानकारी  मिली है कि अभिषेक,रौशन और राहुल वाहन चोरी का गिरोह भी चलाता है।दर्जनों वाहनों को बिहार में शराब माफिया सब को बेचा है।हलांकि पुलिस इस सम्बंध में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।पुलिस अभी रौशन की गिरफ्तारी में जुटी है।

हथियार छुपाने के राज खुलवाने के लिए पत्नी को बुलाया थाना..

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने अभिषेक की पत्नी को थाना बुलाया गया है।पत्नी पर आरोप है कि राँची से भगाने में पत्नी ने भी सहयोग की थी।कार एक्सीडेंट होने पर धुर्वा गोलचक्कर के पास पत्नी ही दूसरी कार लेकर गई थी।उसी कार से अभिषेक राँची से भागा था।चुटिया थाना पुलिस उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि पत्नी भी जेल जा सकती है।दोनों को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की गई है।बता दें मामले में अभिषेक के पिता भी जेल में है।

अबतक मुख्य आरोपी सहित इनकी हुई गिरफ्तारी

–अभिषेक सिंह उर्फ विक्की, सेल सिटी पुंदाग
–अशोक कुमार सिंह, सेल सिटी पुंदाग (अभिषेक का पिता)
–प्रतीक, बिजुलिया रामगढ़
–समरुद्दीन उर्फ छोटू, एम अली लेन लालपुर
–मृत्युंजय कुमार उर्फ मिथुन, खेलगांव होटवार
–देवा,लातेहार
–प्रकाश,बोकारो
–राहुल बिहार के सिवान (मुख्य आरोपी का साला,वाहन चोरी मामले में जेल भेजा)

9 अन्य में बार मालिक सहित इन्हें किया गया गिरफ्तार

–विशाल सिंह (बार संचालक), विकास नगर कांके
–तुषार कांती दास (मैनेजर), केतारीबागान नामकुम
–अजीत कुमार सिंह (बाउंसर), अशोक नगर
–शुभम कुमार (मैनेजर), लटमा रोड, सिंह मोड़
–सफीर अहमद (बाउंसर) कांके रोड
–विशाल साहू (बार संचालक के मित्र) अशोक नगर
–उदय शंकर सिंह (लैंड लॉर्ड) कासीचक नवादा
–पंकज अग्रवाल (सहयोगी) ईटकी रोड
–मनीष कुमार उर्फ रवि कुमार (सहयोग) पिस्का मोड़ राँची