धुर्वा गोलीकांड: कई राउंड हुई थी फायरिंग…! आधा दर्जन से ज्यादा लोग हिरासत में…वीडियो फुटेज आधार पर कार्रवाई जारी…

राँची।राजधानी राँची के धुर्वा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे शादी समारोह के पार्टी में डांस करने के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई थी।यह घटना थाना क्षेत्र में स्थित डायमंड फील्ड नामक जगह में हुई है।अंशु सिंह नामक युवक की शादी का पार्टी थी।सोमवार की रात रिसेप्शन पार्टी चल रही थी।इसी दौरान डीजे की धुन पर कई युवक डांस कर रहे थे उसी वक़्त गुलशन नामक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसकी पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल गुलशन को पारस अस्पताल ले जाया गया।जहां मंगलवार को उसके पीठ से गोली निकाला गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।सभी से पूछताछ चल रही है।

कई राउंड फायरिंग होने की सूचना है !

सूत्रों के अनुसार पार्टी के दौरान एक व्यक्ति ने लाइसेंसी हथियार से पहले कई राउंड फायरिंग की।उसके बाद अवैध हथियार लेकर पहुँचे युवकों ने भी कई राउंड फायरिंग।सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान डोगा नामक युवक के द्वारा फायरिंग की और गोली डांस कर रहे गुलशन पांडेय उर्फ मैडी के पीठ में जा लगी।गोली लगते ही गुलशन मौके पर गिर गया।गोली लगने के बाद पार्टी में आये लोगों में हड़कम्प मच गया।सभी वहां से खिसक गए।चार पांच युवकों ने गुलशन को लेकर पारस अस्पताल पहुँचे और भर्ती कराया।जहां गुलशन पांडेय का इलाज चल रहा है।

करीब 20 मिनट बाद गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,घटना के करीब 20 मिनट बाद किसी ने फोन कर सूचना दी।सूचना मिलते ही धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुँची।वहीं दूसरी टीम पारस अस्पताल पहुँचीं।घटना स्थल पर जब पुलिस पहुँची तो वहां कुछ लोग ही नजर आए।बांकी लोग गोली चलने के बाद सभी वहां से चले गए थे।पुलिस ने जिसके यहां ये कार्यक्रम चल रहा था उनसे पूछताछ की लेकिन उन्होंने गोली किसने और कैसे चली जानकारी नहीं दी।इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जब घटना हुई उस समय रवि,रोहित,डोगा,गुलशन पांडेय उर्फ मैडी,सहित कई युवक डीजे की धुन पर डांस कर रहा था।

वीडियो फुटेज से पुलिस को अहम सुराग मिला !

इधर पुलिस को शादी समारोह में वीडियोग्राफी कर रहे युवक के कैमरे से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।पुलिस को फायरिंग होने की फुटेज मिला है।उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही रही है।वहीं पुलिस ने रवि,रोहित,अंशु सिंह सहित कई लोगों को हिरासत में लिया।सभी से पूछताछ जारी है।

डोगा की तलाश में जुटी है पुलिस

सूत्रों के अनुसार के पार्टी में हर्ष फायरिंग के बाद नशे में कुछ युवकों ने भी अवैध हथियार से फायरिंग की।कई राउंड फायरिंग की गई है।इसी दौरान डोगा नामक युवक ने फायरिंग की और गोली गुलशन के पीठ में जा लगी।डोगा की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा आखिर गोली किसने चलाई है।गोली हत्या के इरादे से चलाई गई है या कोई और कारण है।फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है।रितेश उर्फ डोगा फरार है।सूत्रों के अनुसार लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने वाले भी फरार बताया जा रहा है।पुलिस की कार्रवाई जारी है।हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।

गुलशन के भाई  के लिखित आवेदन पर धुर्वा थाना में मामला दर्ज 

धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित डायमंड मैदान में सोमवार की रात करीब 10.30 बजे शादी की पार्टी में हुए फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीठ में गोली लगने के गंभीर रूप से घायल डैम साइड निवासी गुलशन कुमार पांडेय के भाई अभिनंदन कुमार ने अज्ञात के विरुद्ध गोली मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बी-टू-341 में रहने वाले अंशु सिंह के घर में शादी की पार्टी का आमंत्रण गुलशन के परिवार को मिला था। जिसमें शामिल होने के लिए 10 फरवरी को गुलशन रात 8.30 बजे पार्टी में पहुंचा था। उसका भाई अभिनंदन भी वहां 9 बजे वहां पहुंचा था। खाना खाने के बाद अभिनंदन वहां से रात 10.10 बजे निकल कर अपने घर आ गया था। उसका भाई गुलशन पंडाल में ही अंदर था। रात 12 बजे अभिनंदन को सूचना मिली की उसके भाई को पार्टी में किसी ने गोली मार दी है। उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनंदन तुरंत पारस अस्पताल पहुंचा। जहां उनका भाई आईसीयू में गंभीर स्थिति में दिखा। पार्टी में जो लोग शामिल थे उन लोगो से जब उसने बात की तो बताया गया कि पंडाल में रात करीब 10.15 बजे किसी ने उसके भाई को गोली मार दी।

 

error: Content is protected !!