रामगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा बक्सर का कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा..धुर्वा के वेद सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है…

 

राँची/रामगढ़/गढ़वा।झारखण्ड के रामगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ा बिहार बक्सर के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा और उसके गिरोह है तीन और कुख्यात अपराधी।वहीं धीरज मिश्रा गिरोह के ही आठ अपराधी गढ़वा पुलिस के हत्थे चढ़ा है।एक दर्जन अपराधियों की गिरफ्तारी से रामगढ़, गढ़वा और बोकारो में बड़ी लूट की घटना होने से बच गया है।कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा वही है जिसने राँची के धुर्वा में चर्चित पार्षद वेद सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी है।धीरज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद राँची पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।दरअसल, बीते सात सितंबर को रामगढ़ शहर के गोलपार स्थित जे.सी. ज्वेलर्स में हुए लूटकांड में रामगढ़ पुलिस ने पहले दो अपराधी को गिरफ्तार किया था।इन्हीं दो अपराधियों ने रामगढ़ पुलिस के समक्ष जो बड़ा खुलासा किया। अपराधियों के ख़ुलासे से रामगढ़ एसपी अजय कुमार के होश उड़ गए।उसके बाद रामगढ़ पुलिस,एटीएस राँची और गढ़वा पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई।करीब 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा सहित एक दर्जन अपराधियों को गिरफ्तार किया। बड़ी सफलता हाथ लगी है।वहीं गढ़वा और चास में बड़ी लूट की घटना होने से बचा लिया।

जानकारी के अनुसार,अंतर्राज्यीय स्तर पर लूटपाट करनेवाले  चार कुख्यात अपराधियों को हथियार के साथ पहले रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया।उसके बाद रामगढ़ पुलिस की इनपुट पर रामगढ़ और गढ़वा पुलिस ने गढ़वा में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए गढ़वा से आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।ये सभी अपराधी कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह का सदस्य है।

इधर रामगढ़ पुलिस ने कुख्यात रूपेश विश्वकर्मा उर्फ पंकज पिता स्व. सुरेश विश्वकर्मा गांव सिंदूरिया, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा निवासी,कुख्यात अपराधी (सरगना)धीरज मिश्रा पिता संतोष मिश्रा गांव पांडेयपुर, थाना सकरौल, जिला बक्सर (बिहार) निवासी, राहुल यादव पिता नरेश यादव, गांव अकरोह, थाना एनटीपीसी खैरा, जिला औरंगाबाद (बिहार) निवासी और सौरभ राम पिता शिव राम, गांव भट्ठी, थाना डाल्टनगंज नगर, जिला पलामू निवासी को गिरफ्तार किया है।

रामगढ़ थाना में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि जेसी ज्वेलर्स में पांच-छह अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके उद्भेदन को लेकर रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन कर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था। टीम सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी।इस बीच दो लुटेरे पुलिस के गिरफ्त में आग गए।दोनों अपराधियों के खुलासे ने जानकारी मिली इस गिरोह के सरगना ने दो टीम बनाकर गढ़वा और चास में ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट की योजना बना रहे थे। 22 सितंबर को रामगढ़ पुलिस ने एटीएस की मदद से कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा सहित दो को गिरफ्तार किया उसके बाद रामगढ़ पुलिस की टीम गढ़वा गई। जहां रामगढ़ पुलिस की तत्परता और सहयोग से गढ़वा पुलिस ने बड़े ज्वेलरी दुकान लूट को नाकाम करते हुए आठ अपराधियों किया। 

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर अपराधी हैं। ये स्मार्टफोन पर एप्प के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क करते हैं और टीम बनाकर लूटपाट को अंजाम देते हैं। चारों का आपराधिक इतिहास रहा है। विभिन्न थानों में रूपेश विश्वकर्मा पर कुल 10 कांड, धीरज मिश्रा पर 14 कांड, राहुल यादव पर 16 कांड और सौरभ राम पर 05 कांड दर्ज हैं। इन्होंने वर्ष 2021 में कोडरमा में आभूषण व्यवसायी से की थी और भागने के क्रम में ओरमांझी थाना क्षेत्र में पकड़े गए थे। इनके पास से पुलिस ने 1 करोड़ 47 लाख नकद और तीन करोड़ मूल्य का सोना और चांदी बरामद किया था। इसके अलावा वर्ष 2018 में बिहार के औरंगाबाद में अभियुक्तों से ज्वेलरी दुकान से 40 लाख की लूट की थी। राँची में हुए धुर्वा के  पार्षद वेद प्रकाश सिंह हत्या में अभियुक्त धीरज मिश्रा फरार चल रहा था।

रामगढ़ पुलिस ने दो पिस्टल, दो देशी कट्टा, 21 जिंदा गोली, तीन मोटरसाइकिल, नौ मोबाईल, एक चाकू, एक स्ट्रीपर कटर, दो फर्जी आधार कार्ड, दो फर्जी पैन कार्ड, एक डेबिट कार्ड, एक डोंगल और दो सिम कार्ड बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने शहर के जे.सी. ज्वेलर्स में हुई लूट में संलिप्तता स्वीकार किया और बताया कि वे गोबरदाहा में एक किराये के मकान में रह रहे थे। इससे पूर्व भी उन्होंने बिहार-झारखण्ड सहित अन्य जगहों पर ज्वेलरी लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया है।  

पुलिस के विशेष अनुसंधान दल में रामगढ़ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परमेश्वर प्रसाद, पुलिस निरीक्षक सह रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, मांडू अंचल निरीक्षक रजत कुमार, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मंजेश कुमार, सुमंत कुमार राय, बिरबल हेंब्रम, जॉनी कुमार, अरविंद कुमार सिंह, दीपक रजक, दिगंबर पांडेय, मंटू शर्मा सदलबल शामिल रहे।

 

 

गढ़वा पुलिस ने बक्सर के दुर्दांत अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह के 8 सदस्यों को किया गिरफ्तार, ज्वेलरी शॉप लूटने की बना रहे थे योजना

इधर गढ़वा एसडीपीओ ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आठ अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बंध में बताया कि गढ़वा पुलिस ने बिहार के बक्सर निवासी कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा गिरोह के आठ अपराधियों को गढ़वा से गिरफ्तार किया है।सभी अपराधी एक बड़ा ज्वेलरी दुकान को लूटने वाला था।इसी घटना को अंजाम देने के लिए गढ़वा आए हुए थे।ये गिरोह पहले से ही पुलिस को खुला चैलेंज कर रहे थे लेकिन समय रहते गढ़वा पुलिस ने इन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि एसपी अमन कुमार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार से सुचना मिली थी कि ज्वेलरी शॉप लूटने की फिराक में बिहार का दुर्दांत अपराधी गिरोह सक्रिय है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व मे एक टीम बनाई गई। टीम शहर के टंडवा चौक से लेकर शाहपुर मार्ग तक पेट्रोलिंग लगाई गई।

इस बीच शख्त चेकिंग के दौरान तीन बाइक पर आठ अपराधियों को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में शहर के पूरनचंद चौक टंडवा से पकड़ा।पकड़े गए अपराधियों के पास से छह देसी कट्टा, जिंदा गोली, चाकू, तीन बाइक तथा नगद सामान बरामद किया।गिरफ्तार सभी अपराधी पलामू, गढ़वा जिले के हैं जबकि तीन अपराधी फरार है।

बताया की ज्वेलरी शॉप की दुकान लूटने की योजना अपराधी बना रहे थे।उसी को देखते हुए उनके नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जिसमें आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से छह देसी कट्टा, गोली सहित अन्य सामान की बरामदगी हुई है।

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया सभी बिहार के बक्सर के दुर्दांत अपराधी धीरज मिश्रा के टीम के सदस्य है, जो झारखण्ड के विभिन्न जिलों में तीन से चार गैंग बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देता है। ये गैंग, गढ़वा में भी लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला था लेकिन समय रहते पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।इसके साथ ही पुलिस ने घटना को अंजाम देने से पहले ही इनके मनसूबों का नाकाम कर दिया।

 

 

error: Content is protected !!