राँची में भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे की तैयारी तेज,उपायुक्त ने की बैठक

 

राँची।आगामी 30 नवंबर को जेएससीए स्टेडियम, धुर्वा में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले वनडे मैच की तैयारियों को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें डीसी ने कहा कि मैच के दौरान अपेक्षित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधि-व्यवस्था, पार्किंग, दर्शक सुविधा और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। बैठक में एसएसपी राकेश रंजन,सिटी एसपी पारस राणा, एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार, जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, जेएससीए सचिव सौरभ तिवारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राँची को उत्कृष्ट मेजबान बनाने का लक्ष्य डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि यह आयोजन खेल प्रेमियों के लिए यादगार हो और राँची की छवि एक उत्कृष्ट मेजबान के रूप में और मजबूत हो। जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने जिला प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समन्वित प्रयासों से यह अंतरराष्ट्रीय आयोजन सफल और भव्य रूप से संपन्न होगा।

error: Content is protected !!