स्कूल परिसर में मिला छात्र का शव, इलाके में फैली सनसनी
धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले के गौशाला ओपी क्षेत्र स्थित राजकीयकृत मजदूर उच्च विद्यालय परिसर में संदेहास्पद हालत में एक छात्र का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों के अनुसार वह सुबह घर से नाश्ता कर निकला था।लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। गौशाला ओपी प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटनास्थल की स्थिति और प्रारंभिक तथ्यों को देखते हुए पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।वहीं स्थानीय लोग घटना को लेकर सदमे में हैं।
वहीं सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम ने कहा कि 14 वर्षीय छात्र का शव स्कूल परिसर से संदिग्ध हालत में मिला है।प्रथम दृष्टया से यह सुसाइड का मामला लग रहा है। एसडीपीओ ने कहा कि परिजन के द्वारा उसे रात में डांट फटकार की गई थी।जिसके बाद सुबह उसका शव बरामद किया गया है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

