दुमका में एक ही परिवार के चार लोगों की लाश मिली, पत्नी-बच्चे का घर और पति का खेत में मिला शव,जांच में जुटी है पुलिस…
दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी और उसके दो बच्चे का शव बरामद किया गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुटी गई है।वहीं घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग पहुँचे हैं। यह घटना दुमका जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पर हुई है।
पुलिस के मुताबिक, पत्नी और दोनों बच्चे का शव घर से बरामद किया गया है।जबकि पति का शव घर से थोड़ी दूर एक खेत में मिला है।जिसके गले पर रस्सी के निशान मिले हैं।मृतकों की पहचान बीरेंद्र कुमार (32) पति, आरती कुमारी (27) पत्नी, विराज कुमार (02) पुत्र और रूही कुमारी (04) पुत्री के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के बरदेही गांव का रहने वाले बीरेंद्र कुमार (उम्र 32 वर्ष) जो पेशे से मछली विक्रेता थे, वह बीते शुक्रवार को ही अपनी पत्नी आरती कुमारी को मायके से अपने घर लाए थे। इस बीच रविवार सुबह परिजनों ने देखा कि पत्नी और दो बच्चे मृत अवस्था में पड़े हैं।इस बीच जब लोगों ने बीरेंद्र कुमार की खोजबीन शुरू की तो उनका शव घर से थोड़ी दूर पर खेत में मिला। इसके बाद लोगों ने तुरंत हंसडीहा पुलिस को मामले की सूचना दी।थाना प्रभारी ताराचंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अनुसंधान शुरू कर दी।घटना स्थल पर वरीय पुलिस अधिकारी भी पहुँच गए हैं।
इस मामले में दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि हमें भी शव बरामद होने की सूचना मिली है।पति, पत्नी और उनके दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं।एसपी ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद है।पुलिस जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर मौत कैसे हुई।फोरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम भी मौके पर भेजा गया है।जांच जारी है।हत्या या कुछ और है जांच जारी है।

