डांस टीचर को तीन बच्चों की माँ से हुआ प्यार:बच्चों को छोड़ मुंबई से धनबाद आई महिला, मंदिर में प्रेमी संग रचाई शादी

धनबाद। अपने प्रेमी को खोजने के लिए मायानगरी मुंबई से एक महिला झारखण्ड के धनबाद पहुंच गयी। जब वो प्रेमी के घर पहुंची तो घर में हंगामा खड़ा हो गया।काफी देर हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद पुलिस और सामाजिक संगठन के हस्तक्षेप से सभी की रजामंदी से कालीमंडा के पास स्थित शिव मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को स्वीकार करते हुए शादी के बंधन में बंध गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कालीमंडा निवासी अभिषेक गुप्ता मुंबई में फिल्मों में बतौर डांसर काम करता है।वहां उसकी मुलाकात तीन बच्चों की माँ बबिता ठाकुर से हुई। वह बबिता के बच्चे को डांस सिखाने लगता है।बबिता के बच्चे को डांस सिखाते-सिखाते दोनों की नजदीकियां बढ़ जाती हैं। दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगते हैं। इसी बीच अभिषेक मुंबई छोड़कर अपने घर धनबाद के कालीमंडा आ गया और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। जिसके कारण उन दोनों का संपर्क नहीं हो पाया।

इसी बीच प्रेमिका बबिता ठाकुर के द्वारा अपने प्रेमी से संपर्क न होने से परेशान रहने लगी।इसके बाद बबिता ठाकुर अपने प्रेमी अभिषेक गुप्ता की तलाश में अपने बच्चों को मुंबई छोड़कर प्रेमी के घर चली आई।जिसके बाद अभिषेक के घर पर काफी हंगामा हुआ। बबिता ने अपनी आपबीती स्थानीय पुलिस और लोगों से साझा की।यहां पर काफी लोगों द्वारा समझाने के बाद 22 वर्षीय अभिषेक गुप्ता ने महिला से शादी के लिए तैयार हो गया। जिसके बाद अभिषेक के घर के पास में ही स्थित शिव मंदिर में दोनों की शादी समाज के लोगों ने करा दी गया।

इस मामले को लेकर समाजसेवी रानी सिंह ने कहा कि पहले तो प्रेमी ने शादी से मना किया लेकिन पुलिस की मदद से और काफी समझाने के बाद उसने महिला से शादी के हामी भर दी। वहीं प्रेमी अभिषेक गुप्ता ने कहा कि एक साल से हम एक-दूसरे से प्यार करते हैं। शादी से इनकार की कोई बात नहीं है शादी कर रही रहे थे।