महाशिवरात्रि पर राँची के शिवलोक धाम मार्सिल्ली पहाड़ पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब…
राँची।महाशिवरात्रि को लेकर जिले के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली।नामकुम के उनीडीह राजाउलातू स्थित शिवलोक धाम मार्सिल्ली पहाड़ पर शिवभक्तों का जनसैलाब उमड़ा। देर रात से ही श्रद्धालु पहाड़ पर पहुंचने लगे थे। सुबह तीन बजे मंदिर खोला गया, जिसके बाद सभी ने बारी बारी से मार्सिल्ली बाबा का जलाभिषेक किया। सुबह 6 बजे तक श्रद्धालुओं की एक किलोमीटर लंबी कतार लग गई।दोपहर 12 बजे तक लगभग 50 हजार लोगों ने जलाभिषेक किया।
श्रद्धालुओं की विधि-व्यवस्था को लेकर शिवलोक धाम मार्सिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्य सुबह से लगे रहे। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। ट्रस्ट की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया।भोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर प्रसाद का वितरण किया गया।
शिवरात्रि को लेकर शिवलोक धाम मार्सिल्ली पहाड़ पर मेला जैसा माहौल था। पहाड़ पर पूजन सामग्री के अलावा श्रृंगार सामग्री, बच्चों के मनोरंजन, ठेला खोमचा सहित सैकड़ों दुकानें लगी हुईं थी।
भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने और वाहनों के आवागमन की वजह से सड़क जाम हो गई थी।दो किलोमीटर लंबी लाइन लग गया था जो धीरे-धीरे आगे की ओर खिसक रही थी।सफल आयोजन में ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय, अशोक राय, मनोज राय, मोहन शर्मा, आशुतोष राय, गोवर्धन राय, भीम राय, दिनेश सिंह, संजय राय, लोकनाथ राय, मनोज सिंह, संजय साहू, जगरनाथ राय, तारा राय, विजय राय, आवास सिंह, विष्णु, देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

