लातेहार:डीवीसी के कोलियरी में अपराधियों ने की फायरिंग, एक व्यक्ति घायल, घटना स्थल पर पर्चा छोड़ा, जांच में जुटी है पुलिस….

 

लातेहार।झारखण्ड लातेहार में सदर थाना क्षेत्र के तुवेद गांव मे डीवीसी द्वारा संचालित कोलियरी के कांटा घर मे शुक्रवार की रात 11.40 बजे अपराधियो ने गोलीबारी की।गोली चलने से कोलयरी के काटा घर के आस-पास भगदड़ मच गई।घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार दो मोटर साइकिल पर सवार होकर तीन अपराधी कांटा घर के पास पहुंचें और एक फायरिंग की।इसके बाद दूसरे अपराधी ने कांटा घर पर फायरिंग किया।जिससे कि एक व्यक्ति घायल हो गया।घायल व्यक्ति की पहचान आलोक साव के रूप में हुई है।इसके बाद अपराधी दो और फायरिंग करने के बाद कोयलरी परिसर से निकल गये।

घटना की सूचना कंपनी के लोगों ने सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे।उन्होंने सबसे पहले गोली लगने से घायल आलोक साव को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। यहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राँची रेफर कर दिया गया है।

अपराधियो ने घटना स्थल पर एक हस्त लिखित पर्चा छोड़ा है। जिसमे एसजी जगुआर नामक संगठन का जिक्र है। जिसके द्वारा कंपनी को संगठन से बात कर कार्य करने की चेतावनी दी गई है। फायरिंग के बाद लगभग तीन घंटा तक कोलियरी में काम-काज बंद रहा।पुलिस ने पर्चा को जप्त कर लिया है।लातेहार जिले के किसी थाना क्षेत्र मे एसजी जगुआर नामक संगठन का नाम अभी तक नही आया है। कयास लगाया जा रहा है कि कोलयरी से लेवी के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है।

वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियो की गिरफ्तारी के छापामारी किया जा रहा है। रात मे ही कोलियरी मे काम-काज प्रारंभ करा दिया गया था। बहुत जल्द अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।