बीसीसीएल आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट ऑफिसर पर गोली चलाने वाला अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार…

 

धनबाद।झारखण्ड के धनबाद जिले में इंदु आउटसोसिंग कंपनी के प्रबंधक गोपाल रेड्डी पर रंगदारी और कंपनी में वर्चस्व बनाने के लिए फायरिंग करने वाले अपराधी राहुल मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राहुल मंडल की निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए हथियार को पुलिस ने जब्त किया है। अपराधी ने मुनीडीह में 27 सितंबर को गोपाल रेड्डी पर हमला किया था।लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नौशाद आलम ने बताया कि मुनीडीह ओपी क्षेत्र के रहने वाला राहुल कुमार मंडल ने इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधक गोपाल रेड्डी पर अपने लोगों के लिए रोजगार देने का दबाव डालने और रंगदारी करके पैसे उगाही के लिए फायरिंग की थी। घटना में कंपनी प्रबंधक गोपाल रेड्डी को जांघ के पिछले भाग में गोली लगी थी, जिसमें वे घायल हो गए थे। कंपनी प्रबंधक का ड्राइवर भी रेकी में शामिल था, जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।राहुल मंडल का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस और भी बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।बता दें कि मुनीडीह पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर डीएवी मुनीडीह स्कूल रोड स्थित काली मंदिर के पास, बाइक सवार अपराधियों ने बीसीसीएल में संचालित इंदु आउटसोर्सिंग कंपनी के एक प्रोजेक्ट ऑफिसर गोपाल रेड्डी पर जानलेवा हमला किया था। घटना के फौरन बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिसके बाद जांच में पुलिस ने प्रोजेक्ट ऑफिसर के ड्राइवर की मामले में संलिप्तता पाई थी।

error: Content is protected !!