बोकारो में ठेकेदार का अपहरण..! पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत,कहा- पहले भी मिली चुकी थी धमकी…

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में रहने वाली अमृता सिंह ने अपने पति जयंत कुमार के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जयंत कुमार सेक्टर-8ए, क्वार्टर नंबर 2197 के निवासी हैं और बीएसएल प्लांट में ठेके पर काम करवाते हैं। यह मामला बीती रात दर्ज किया गया है।अमृता के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे उनके पति सिगरेट लेने मोड़ की ओर गए थे। वह छत से उन्हें आते देख रही थीं, तभी उन्होंने सड़क किनारे एक सफेद रंग की कार और कुछ मोटरसाइकिलें खड़ी देखीं। कुछ देर बाद जब जयंत घर नहीं लौटे, तो अमृता नीचे उतरीं, लेकिन न तो उनके पति दिखाई दिए और न ही वह गाड़ियां।वहीं ठेकेदार की पत्नी अमृता ने पुलिस को कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं।

पत्नी अमृता ने आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने उनके पति का अपहरण कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 दिसंबर को उनके पति के मोबाइल पर विनोद खोपड़ी नामक व्यक्ति का धमकी भरा फोन आया था। इस फोन पर जयंत और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि धमकी का कारण स्पष्ट नहीं है। अमृता ने पुलिस को कुछ अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी बताए हैं।

हरला थाना प्रभारी खुर्शीद आलम ने मीडिया को बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कई एंगल से की जा रही है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए सभी तथ्यों और नामों की सत्यता की जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस टीम आसपास के इलाकों की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

error: Content is protected !!