गुमला:प्रदेश कांग्रेस नेत्री के कंप्यूटर इंजीनियर बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौके पर पहुंची पुलिस,जांच में जुटी

 

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित पाकरटोली में 24 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर गौतम भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेत्री बॉबी भगत का बड़ा पुत्र था। परिजनों ने बताया कि चंडीगढ़ में रहकर इंजीनियरिंग का पढ़ाई करने के बाद कई नौकरी छोड़कर अपने पिता का व्यापार संभालता था। हर दिन सुबह लेट तक पढ़ाई करता था और कमरे से दोपहर के बाद निकालता था। मंगलवार को भी वह अपने कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहा था। सभी लोगों को लगा कि गौतम विलंब से उठता है तो उठ ही जाएगा। इधर नारी न्याय सदस्य सम्मान को लेकर के कांग्रेस पार्टी की नेत्री बॉबी भगत राँची में थी। कार्यक्रम से जब वह घर शाम 6:00 बजे घर लौटी तब भी गौतम का कमरा बंद था।दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह फंदे से झूल रहा था। इसके बाद स्थानीय घाघरा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।पुलिस मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जाता है कि गौतम इंजीनियरिंग करने के बाद कई देशों में जाकर कंप्यूटर से संबंधित सेमिनार में भाग लिया था और ट्रेनिंग भी लिया था।

error: Content is protected !!