मुख्य सचिव अविनाश कुमार पहुंचे शक्तिपीठ रजरप्पा, माँ छिन्नमस्तिका की पूजा कर राज्यवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की

रामगढ़। झारखण्ड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार अपने परिवार के साथ गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा स्थित माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुँचे।पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें पूजा अर्चना कराई। उन्होंने मां भगवती के दरबार में मत्था टेककर मां का आशीर्वाद लिया। साथ ही नारियल की बलि देकर पुजारी द्वारा रक्षासूत्र भी बंधवाया।इस मौके पर मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्य सचिव को मां छिन्नमस्तिका की तस्वीर भेंट की। पूजा-अर्चना के पश्चात झारखण्ड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार काफी प्रसन्न मुद्रा में दिखे।उन्होंने कहा कि मां भगवती की पूजा अर्चना कर पूरे झारखण्ड की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना करने आया हूं।वहीं झारखण्ड के मुख्य सचिव अविनाश कुमार के छिन्नमस्तिका मंदिर आगमन पर रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज के साथ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, उप विकास आयुक्त, डीएसपी, एसडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

error: Content is protected !!