लातेहार में अपराध की योजना बना रहे चतरा के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू रेलवे स्टेशन के जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए जमा 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना थी कि बारियातू के मनातू जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए 7 अपराधी हथियार के साथ जमा हैं।सूचना पर बालूमाथ एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने सटीक स्थान पर छापेमारी करते हुए घेराबंदी कर 6 अपराधियों को धर दबोचा।गिरफ्तार किये गये अपराधियों में रूपेश कुमार, बादल गंझू, सुरेंद्र कुमार कुंदा, विनोद कुमार गंझू, सुनील कुमार यादव व राजगीर गंझू (सभी चतरा) के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि तलाशी लिये जाने पर अपराधियों के पास से एक लोडेड 7.62 एमएम का देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, मजदूरों से लूटी गयी 5 मोबाइल और लेवी के 28,500 रुपए बरामद किये गये हैं।उन्होंने बताया कि 2 अगस्त को लातेहार जिले के बारियातू के केइसी लिमिटेड कंपनी के मजदूरों के साथ मारपीट और छिनतई करने के बाद फायरिंग के लिए इसी हथियार का अपराधियों ने इस्तेमाल किया था।
उन्होंने बताया कि अपराधियों ने स्वीकार किया कि आदेश गंझू के कहने पर उस घटना को अंजाम दिया गया था।उस घटना में आदेश गंझू, संजय गंझू और गणेश गंझू भी शामिल था।एसपी ने बताया कि सुनील कुमार यादव, संजय कुमार उर्फ संजय गंझू और बादल गंझू का आपराधिक इतिहास है।छापेमारी अभियान में एसडीपीओ के अलावा पुलिस निरीक्षक परमान बिरूआ, बारियातू थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, अमरेंद्र कुमार, जीतेंद्र कुमार, अनुभव सिन्हा, होसेंग डांग, सहायक अवर निरीक्षक छोटू पंडा, मिथिलेश कुमार सिंह, सुरेश सिंह, कमलाकांत हजाम, राहुल कुमार दुबे के अलावा बारियातू थाना और मनातू पिकेट के जवान शामिल थे।

