राँची के चुटिया में घर के बागान में घुसकर महिला से चेन छिनतई…

 

राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित महादेव मंडा के पास बुधवार की सुबह 8 बजे एक महिला से दो बाइक सवार स्नैचरों ने चेन छिनतई की फिर नामकुम की ओर फरार हो गए। घटना के संबंध में चुटिया निवासी पुष्पा देवी ने चुटिया थाना में छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पुष्पा देवी सुबह 8 बजे अपने बागान में सब्जी तोड़ रही थी। उसी दौरान बाइक से दो युवक हेलमेट पहने हुए आए। बाइक चलाने वाला युवक गेट के पास खड़ा हो गया और दूसरा युवक महिला के पीछे जाकर पहले खड़ा हुआ। कुछ देर इधर उधर देखा फिर जैसे पुष्पा देवी खड़ी हुई युवक उनके गले से चेन छिन लिया और बाइक में अपने सहयोगी के साथ बैठ कर नामकुम की ओर भाग निकला। पुष्पा देवी ने कुछ दूर तक दोनों स्नैचरों का पीछा भी किया। लेकिन वे लोग तेजी से भाग निकले। इसके बाद सीसीटीवी खंगाला गया तो स्नैचर उसमें दिखाई दिए। दोनों स्नैचरों के सीसीटीवी फुटेज और बाइक नम्बर की जानकारी पुष्पा देवी ने पुलिस को भी उपलब्ध कराया है।

https://x.com/jhnewsrnc/status/1795865288053047677?t=Tt5OX3GOMoxh1LtNCB-b5g&s=08