Ranchi: हरमू में डाक्टर से और कडरू में युवती से एक ही दिन सुबह में चेन छिनतई….

 

-एक ही दिन में सुबह 6.30 से 7.30 के के बीच हुई दो महिलाओं से चेन छिनतई..

राँची।राजधानी राँची में चेन स्नैचर एक बार फिर सक्रिय हो गए है। एक ही दिन में दो महिलाओं से बाइक सावर दो स्नैचरों ने दो लाख रुपए मूल्य के सोने के चेन छिन कर फरार हो गए। हरमू में एक डाक्टर से और कडरू में एक युवती से चेन छिनतई की घटना हुई है। इस संबंध में दोनों ने अरगोड़ा थाना में चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार हरमू एच-70 में रहने वाली डॉक्टर अनुराधा 24 अगस्त की सुबह अपने घर से बगल की दुकान में अगरबत्ती खरीदने के लिए गई थी। उसी दौरान जब वह वापस अपने घर लौट रही थी तब एच-68 के पास करीब 7.42 में एक बाइक से दो लोग आए और पीछे से उनके गले से चेन छिन भाग निकले। उनकी बाइक का वह सिर्फ अंक वाला नंबर देख पाई जिसपर 5077 लिखा हुआ था। बाइक का रंग काला था। उसपर सवार आगे वाला युवक सफेद रंग की चप्पल पहन रखा था। उसने हेलमेट भी पहन रखी थी। उसके पीछे डॉ. अनुराधा भागी। लेकिन वह तेजी से भाग निकला। पुलिस को उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया है।

एजी कॉलोनी कडरू में स्कूटी से किया युवती से छिनतई

इससे पहले स्कूटी सावर दो स्नैचरों ने 24 अगस्त की ही सुबह 6.30 बजे एजी कॉलोनी कडरू में स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया। सुबह 6.30 बजे कडरू की रहने वाली ज्योति कुमार बाजार से अपने घर जा रही थी। उसी दौरान स्कूटी से दो युवक आए और उनके गले से चेन छिन लिया फिर भाग निकले। उनके चेन की कीमत एक लाख रुपए थी। ज्योति कुमारी ने भी इस मामले में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। हालांकि दोनों मामलो में स्नैचरों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। इधर हाल के कुछ दिनों में स्नैचिंग की घटनाएं रुकी थी। लेकिन फिर से बढ़ने लगी है।