चावल लदे ट्रेलर में लगी आग,शॉर्ट सर्किट से केबिन जला, चालक और खलासी बाल-बाल बचे

 

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में कुलगो टोल प्लाजा के पास एक चावल लदे ट्रेलर में आग लग गई। घटना गोपालडीह-एनएच सड़क पर हुई। ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी,तभी अचानक उसमें आग लग गई।आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने ट्रेलर से धुआं और आग की लपटें निकलते देखा। उन्होंने तुरंत बगोदर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और दमकल विभाग को खबर दी। हालांकि, दमकल की गाड़ियां पहुंचने तक ट्रेलर का केबिन पूरी तरह जल चुका था।

इस हादसे में चालक और खलासी सुरक्षित रहे। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव के अनुसार, आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!