तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पुल के नीचे गिरी, कई यात्री घायल…

 

खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।जिले के तमाड़-खूँटी पथ पर स्थित सिंदरी पुल के नीचे एक यात्री बस गिर गयी। जिसमें कई यात्रियों के घायल हो गए हैं।सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर तीन एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया।उसके बाद खूँटी में भर्ती कराया है। हालांकि अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं मिली है। बताया जाता है कि बस में करीब 48 यात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी मोहन नामक बस खूँटी से जमशेदपुर जा रही थी।इस दौरान एक बच्ची अचानक बीच सड़क पर दौड़ गयी।जिससे चालक ने अपना नियंत्रन खो दिया और बस सीधे सिंदरी पुल के नीचे जा गिरी। हालांकि घटना के बाद वह बच्ची कहीं दिखाई नहीं दी। इस हादसे के बारे में कई ग्रामीणों का तो यह भी कहना है कि बस की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक नशे में था।

घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गयी। इसके बाद फोन कर तीन एंबुलेंस बुलाया गया और सभी को इलाज के लिए अड़की अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया है।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखच्चे उड़ गये। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी।