छोटी बहन के सामने नाबालिग बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म,पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी…

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिला में छोटी बहन के सामने बड़ी बहन का सामूहिक दुष्कर्म हुआ है।पुलिस ने घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है।पीड़िता पलामू के पाटन थाना क्षेत्र की रहने वाली है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी छोटी बहन के साथ पंजाब जा रही थी। इसी क्रम में सोमवार की रात डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर आरोपी पहुंचे थे और उन दोनों ने खुद को पुलिस बताया और लड़कियों को अपने साथ आने को कहा।इसके बाद आरोपी दोनों लड़कियों को चैनपुर के इलाके में ले गए और बड़ी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।बाद में आरोपी दोनों बहनों को लेकर मेदिनीनगर पहुंचे। मेदिनीनगर के सद्दीक मंजिल चौक पर पीड़िता की छोटी बहन बाइक से कूद गई और शोर मचाना शुरू कर दिया।

लड़की के शोर मचाने के बाद लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी, जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार और सुमित कुमार सोनी चैनपुर के शाहपुर के इलाके के रहने वाले हैं।पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।आरोपियों के खिलाफ पॉस्को समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। बता दें कि दोनों बहनें नाबालिग हैं।

इस घटना को लेकर टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित के परिजन टाउन थाना पहुंचे हैं।

error: Content is protected !!