बोकारो:छत्तीसगढ़ पुलिस ने दुष्कर्म केस मामले में बीएसएल के जेनरल मैनेजर कौस्तुभ बसु को किया गिरफ्तार..
बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में छत्तीसगढ़ की पुलिस बड़ी कार्रवाई की है।पुलिस ने बीएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है।पुलिस सेल के जीएम को गिरफ्तार कर अपने साथ छत्तीसगढ़ ले गई है।बता दें कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने बुधवार को सेल के जेनरल मैनेजर (कार्पोरेट कम्युनिकेशन एंड सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी-CC&SR) कौस्तुभ बसु को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर भिलाई की एक महिला ने दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी के अनुसार, आरोपी महाप्रबंधक बोकारो के सेक्टर-5 स्थित आवास में रहते हैं। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ में 55/25 के तहत मामला दर्ज हुआ है। 376/377 के उसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तारी के बाद नियम के अनुसार पुलिस उन्हें बोकारो सदर अस्पताल ले गई, जहां उनका मेडिकल जांच हुआ। जांच के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस उन्हें अपने साथ भिलाई ले गई। छत्तीसगढ़ में ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक, कौस्तुभ बसु,पूर्व में भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत रह चुके हैं।फिलहाल मामले की जांच छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से बचती रही।

