बोकारो के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में चल रहा था देह व्यापार का धंधा,महिला सहित दो गिरफ्तार

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो शहर के रिहायशी कॉलोनी को-ऑपरेटिव में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था।एसपी हरविंदर सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन और सिटी इंस्पेक्टर सुदामा कुमार दास ने गुरुवार की रात को टीम के साथ आवास नंबर 155 में छापेमारी की।छापेमारी में आवास से किरायेदार शनि कुमार और कोलकाता के खिदिरपुर की रहने वाली निखत परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया। लंबी पूछताछ के बाद शुक्रवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि काफी दिनों से को-ऑपरेटिव कॉलोनी में जिस्मफरोशी के कारोबार की शिकायत मिल रही थी।कई बार सिटी डीएसपी के नेतृत्व में दबिश दी गयी, लेकिन आरोपी गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। गुरुवार को सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी के नेतृत्व में तुरंत एक टीम का गठन किया गया। टीम ने रात को ही आवास की घेराबंदी की।इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आवास से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 2 मोबाइल भी बरामद किये गये हैं।

एसपी ने कहा कि पूछताछ में गिरफ्तार आवास के किरायेदार शनि कुमार ने ने बताया कि आवास को जिस्मफरोशी के धंधे के लिए ही किराये पर लिया गया था।इसके लिए कोलकाता से लड़कियां बुलायी जाती थीं। स्थानीय कस्टमर को मांग के अनुरूप लड़कियां उपलब्ध करायी जाती थी।निखत परवीन ने बताया कि वह खुद देह व्यापार के रैकेट का हिस्सा है।स्थानीय ग्राहक की मांग के आधार पर कोलकाता से लड़कियां भी बोकारो बुलाती थी।

पुलिस इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। छापेमारी टीम में सिटी डीएसपी आलोक रंजन, सिटी इंस्पेक्टर संदीप कुमार दास, सेक्टर 6 की थाना प्रभारी संगीता कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक अमर कुमार यादव, आरक्षी सिद्धेश्वर, चंद्रावती, राजीव, विजय, योगेंद्र, प्रफुल्ल को शामिल किया गया था।

error: Content is protected !!